Admit CardNaukari

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : हॉल टिकट हुआ जारी, परीक्षा से पहले जान लें केंद्र, टाइमिंग और जरूरी दस्तावेज

Last Updated on 21/08/2026 4:26 PM by Prashant Shahi

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड अधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉलटिकट ऑफिसियल पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,951 पदों पर नियुक्ति की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब केवल तैयारी ही नहीं, बल्कि एडमिट कार्ड में दिए परीक्षा संबधित जानकारी की जांच करना भी महत्वपूर्ण है।

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : हॉल टिकट उपलब्ध

आरएसएसबी ने राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है। इससे पहले बोर्ड द्वारा परीक्षा शहर की जानकारी 14 अगस्त 2026 को जारी की थी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर जानकारी प्राप्त हो गई थी। अब उम्मीदवार अपने हॉल टिकट में दिए गए परीक्षा केंद्र और परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से जाँच लें।

परीक्षा कार्यक्रम अनुसार बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 अगस्त और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अपने हॉल टिकट के साथ फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामराजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या07/2026
पद का नामबेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर & सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
कुल पद3,951
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि19 अगस्त 2026
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा तिथि22 & 23 अगस्त 2026
ऑफिसियल पोर्टलrssb.rajasthan.gov.in

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Admit Card या संबंधित एडमिट कार्ड सेक्शन खोलें।
  3. कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब बेसिक & सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर से संबंधित लिंक को चुनें।
  5. मांगी गई लॉगिन डिटेल आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  6. सबमिट करने के बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर & परीक्षा विवरण की जानकारी जांचें।
  8. अब डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड पर दर्ज विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को पहले निम्न जानकारियों को ध्यान से चेक करना आवश्यक हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर & आवेदन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम & पता
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित बोर्ड से इसको सुधार करवाना बेहतर रहेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें ?

अगर RSSB Computer Instructor Admit Card डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो घबराने के बजाय इन प्रक्रियाओं को अपनाए। फिर भी समस्या बनी रहने पर बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

  • आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि को दोबारा जांचें।
  • इंटरनेट कनेक्शन और ब्राउजर बदलकर प्रयास करें।
  • वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक हो तो कुछ समय बाद फिर कोशिश करें।
  • समस्या बनी रहने पर RSSB हेल्पलाइन 0141-2722520 पर संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

RSSB Computer Instructor भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा में प्रत्येक पद के लिए दो प्रश्नपत्र होंगे। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि के साथ दोनों पेपर की टाइमिंग ध्यान से देखनी चाहिए।

पदपरीक्षा तिथिपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर22 अगस्त 202610:00 AM –12:00 PM3:00 PM – 5:00 PM
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर23 अगस्त 202610:00 AM –12:00 PM3:00 PM – 5:00 PM

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना अनिवार्य होगा ?

परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा।

  • प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंट कॉपी।
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • पारदर्शी नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन OMR शीट के लिए।

ध्यान दें : परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, बैग, किताबें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं लेकर जाने से बचें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं।
  • मूल फोटो पहचान पत्र निर्धारित दस्तावेज के रूप में जरूर रखें।
  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्देशों अनुसार समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड में दिए केंद्र, शिफ्ट और टाइम को पहले जांच लें।
  • पारदर्शी नीले बॉल पेन सहित आवश्यक सामग्री तैयार रखें।
  • परीक्षा से पहले केंद्र तक पहुंचने का रूट, यात्रा व्यवस्था तय करें।
  • अंतिम समय में रिवीजन, मॉक टेस्ट व समय प्रबंधन पर फोकस करें।

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 : FAQs

Q1. RSSB Computer Instructor की परीक्षा कब होगी ?
उत्तर : परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपनी एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा तिथि को अंतिम मानें।

Q2. क्या परीक्षा शहर स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं ?
उत्तर : हां, सिटी स्लिप में परीक्षा जिले/शहर की जानकारी मिलती है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा सम्बंधित विवरण होते हैं।

Q3. परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है ?
उत्तर : अपना प्रिंटेड ई-एडमिट कार्ड और वैध मूल फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी है।

Q4. क्या मोबाइल और स्मार्टवॉच परीक्षा केंद्र पर ले जा सकते हैं ?
उत्तर : नहीं। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, बैग और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *