Latest JobsNaukari

SSC CHSL Vacancy 2026 : 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर मौका, 07 अक्टूबर तक करें आवेदन, पूरी जानकारी !

Last Updated on 09/09/2026 2:56 PM by Prashant Shahi

SSC CHSL Vacancy 2026 : केंद्र सरकार में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का एक नया अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया है तथा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के जरिए “ग्रुप सी” के करीब पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें LDC/JSA और DEO पद शामिल हैं।

अगर आप 12वीं के बाद SSC CHSL 2026 में आवेदन करने की सोच रहे हैं, यहां आपको पहले यह समझना होगा कि आपकी योग्यता किस पद के लिए उपयुक्त है, आपकी उम्र पात्रता में आती है या नहीं। इसलिए फॉर्म भरने से पहले पूरी पात्रता समझना और उसके बाद तैयारी की रणनीति तय करना ज्यादा समझदारी होगी।

एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2026 : आवेदन लिंक एक्टिव

एससीसी संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर 2026 की विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2026 को रात 11 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। साथ ही आवेदन पूरा होने के बाद शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

भर्ती आयोग द्वारा अभी 2,536 संभावित रिक्तियों की घोषणा की गई हैं। बाद में पद तथा श्रेणी अनुसार रिक्तियों को अपडेट किया जा सकेगा। ऐसे में अपना आवेदन फॉर्म को पूरा करने के लिए अंतिम दिनों की भीड़ या तकनीकी समस्या से बचने के लिए पात्र उम्मीदवारों को आवेदन को आखिरी तारीख तक टालने के बजाय पहले पूरा कर लेना बेहतर होगा।

SSC CHSL Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामसंयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) लेवल परीक्षा, 2026
भर्ती का स्तरकेंद्र सरकार, “ग्रुप सी”
कुल पदलगभग 2,536
प्रमुख पद का नामएलडीसी/जेएसए, डीईओ, ग्रेड ए,
न्यूनतम योग्यता12वीं
आयु सीमा18 – 27 वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि07 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026, रात 11 बजे
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC CHSL 2026 में कितने पद हैं ?

SSC ने CHSL 2026 के लिए लगभग 2,536 पद घोषित की हैं। ये पद विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में “ग्रुप सी” श्रेणी के लिए हैं। यह भर्ती मुख्य रूप से तीन पद-समूहों में होगी—एलडीसी/जेएसए, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डीईओ ग्रेड ‘A’।

मुख्य पदों में शामिल हैं :

  • Lower Divisional Clerk (LDC)
  • Junior Secretariat Assistant (JSA)
  • Data Entry Operator (DEO)
  • Data Entry Operator, Grade ‘A’

अगर आपको ऑफिस का काम पसंद है तो LDC/JSA बेहतर विकल्प हो सकता है, जबकि कंप्यूटर और डेटा एंट्री में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी DEO को प्राथमिकता दे सकते हैं। ध्यान रखें, 2536 पद अंतिम नहीं हैं, SSC बाद में रिक्तियाँ अपडेट कर सकता है।

SSC CHSL 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?

SSC CHSL 2026 में आवेदन के लिए उम्मीदवार का मुख्य रूप से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। हालांकि, कुछ DEO/DEO Grade ‘A’ पदों के लिए विज्ञान स्ट्रीम में गणित विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।।

  • लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट : 12वीं पास।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) : 12वीं पास, पद के अनुसार अतिरिक्त शर्त।
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड ए) : विज्ञान + गणित के साथ 12वीं पास जरूरी।

सलाह : आप आवेदन के लिए जिस पद को प्राथमिकता दे रहे हैं, उसकी विस्तृत शैक्षणिक योग्यता को नोटिफिकेशन से जरूर मिलाएं। पद को चुनते समय केवल “12वीं पास” देखकर ही निर्णय न लें।

आयु सीमा क्या है ?

SSC CHSL 2026 में आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। अर्थात पात्र उम्मीदवारों की जन्मतिथि सामान्य रूप से 02 अगस्त 1999 से 01 अगस्त 2008 के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 27 वर्ष

आयु सीमा में छूट

  • एससी/एसटी : 05 वर्ष की छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 03 वर्ष की छूट।
  • दिव्यांग : 10 से 15 वर्ष तक छूट, श्रेणी के आधार पर।
  • पूर्व सैनिक : सेवा अवधि घटाने के बाद 03 वर्ष तक अतिरिक्त छूट।
  • अन्य विशेष श्रेणियां : केंद्र सरकार के लागू नियमों के अनुसार छूट दी जा सकती है।

ध्यान दें : अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित श्रेणी का वैध प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। और अंतिम पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन के नियमों के अनुसार ही तय होगी।

SSC CHSL 2026 भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

भर्ती से जुड़ी प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी की तिथि07 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू07 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार विंडो14 से 16 अक्टूबर 2026
Tier-I परीक्षा तिथिबाद में घोषित होगी
Tier-II परीक्षा की तिथिबाद में घोषित होगी

आवेदन शुल्क कितनी है ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगकोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

कौन-कौन से पद मिलेंगे एवं सैलरी क्या होगी ?

SSC CHSL में पद चुनते समय केवल वेतन नहीं, बल्कि काम की प्रकृति और आपकी रुचि भी देखना जरूरी है। LDC/JSA का काम मुख्यतः दफ्तरी और क्लेरिकल कार्य हैं, जबकि DEO में कंप्यूटर पर डेटा एंट्री और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़े काम होते हैं।

  • एलडीसी/जेएसए : कार्यालयी रिकॉर्ड, फाइलिंग, पत्राचार व डेटा संबंधी कार्य आदि।
    • पे लेवल-2 : ₹19,900–₹63,200
  • डीईओ : कंप्यूटर पर डेटा एंट्री, रिकॉर्ड अपडेट व कंप्यूटर आधारित डिजिटल कार्य।
    • पे लेवल-4/5 : ₹25,500–₹92,300
  • डीईओ ग्रैड ‘A’ : अपेक्षाकृत उच्च स्तर के डेटा एंट्री/कंप्यूटर कार्य।
    • पे लेवल-4 : ₹25,500–₹81,100

यह पे स्केल है, सीधे हाथ में मिलने वाली सैलरी नहीं। मंथली सैलरी में लागू अन्य भत्ते भी जुड़ते हैं और विभिन्न कटौती भी होती हैं।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?

चयन केवल एक परीक्षा से नहीं होता। बल्कि उम्मीदवार को अलग-अलग चरणों में प्रदर्शन करना होता है।

  • टियर-I : यह प्रारंभिक सीबीटी परीक्षा हैं। इसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट करना है।
  • टियर-II : इसमें ज्ञान, भाषा और कंप्यूटर दक्षताओं का आकलन किया जाता है। इसके अंक मेरिट में भूमिका निभाते हैं।
  • स्किल/टाइपिंग टेस्ट : इसमें LDC/JSA और संबंधित पदों के लिए अभ्यर्थी के स्किल/टाइपिंग दक्षता की जांच की जाती है।
  • दस्तावेज सत्यापन : सीबीटी परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने के बाद शैक्षणिक, आयु, श्रेणी एवं अन्य दस्तावेजों की जांच होती है।

SSC CHSL Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. अब अपना नया OTR (One-Time Registration) पूरा करें।
  3. OTR के बाद Login करके CHSL 2026 आवेदन लिंक खोलें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  5. मांगे गए फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांचें।
  7. लागू होने पर निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म/रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

सावधानी : नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी व अन्य मूल जानकारी भरते समय जल्दबाजी न करें। अंतिम दिन तक इंतजार करना भी बेहतर रणनीति नहीं है, क्योंकि वेबसाइट पर सर्वर समस्या होने की स्थिति में समय कम पड़ सकता है।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरुरत होगी ?

SSC CHSL 2026 में आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न जानकारी/दस्तावेज तैयार रखें।

  • आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाणपत्र (ST/ST के लिए)
  • PwBD/ESM प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल ID
  • अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

सलाह : जिस दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण अलग-अलग हैं, उन्हे आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक मिलाएं।

आवेदन करते समय किन गलतियों से बचें ?

फॉर्म भरते समय छोटी सी गलती भी समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रत्येक विवरण को जाँचे।

  • नाम और जन्मतिथि 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार भरें।
  • गलत कैटेगरी/आरक्षण का चयन न करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और विषय संबंधी जानकारी सही भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित नियमों के अनुसार अपलोड करें।
  • एक से अधिक ओटीआर/आवेदन करने से बचें।
  • परीक्षा केंद्र की पसंद अपने सावधानी से चुनें।
  • शुल्क भुगतान के बाद आवेदन की स्थिति को जांचें।
  • आवेदन सबमिशन के बाद फॉर्म और रसीद सुरक्षित रखें।

किन अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर हैं ?

यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो 12वीं पास हैं और केंद्र सरकार में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं। SSC CHSL 2026 में लगभग 2,536 वैकन्सी हैं और LDC/JSA, DEO जैसे पद शामिल हैं।

अगर आपकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की शर्तें पूरी होती हैं, तो आवेदन पर विचार करना चाहिए। निर्णय लेते समय पद की प्रकृति, टाइपिंग/कंप्यूटर योग्यता और अपनी तैयारी के स्तर को जरूर देखें।

SSC CHSL Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *