Latest JobsNaukari

UKSSSC Group C Vacancy 2026 : आवेदन शुरू, पात्रता और सैलरी की पूरी जानकारी, देखें ये जरूरी बातें

Last Updated on 09/09/2026 6:08 PM by Prashant Shahi

UKSSSC Group C Vacancy 2026 : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में “ग्रुप सी” के अनेक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कुल 553 पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। और अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

आवेदन शुरू होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन-से उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं और आवेदन करने से पहले किन शर्तों को समझना जरूरी है ? अगर आप भी इस भर्ती को लेकर यही जानना चाहते हैं, तो योग्यता, पद, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आगे जरूर देखें।

UKSSSC Group C भर्ती का आवेदन लिंक एक्टिव

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल “ग्रुप सी” भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इस भर्ती से कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधक लिपिक और अन्य पदों के कुल 553 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 07 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं।

उपलब्ध सूचना के अनुसार आवेदन के बाद 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर भी दिया जाना है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें को जरूर जांच लें। एवं अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए आवेदन पहले पूरा करना बेहतर रहेगा।

UKSSSC Group C Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्डउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
भर्ती का नामयूकेएसएसएससी इंटर लेवल “ग्रुप सी” भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या80/UKSSSC/2026
कुल पद553
पद का नामवरिष्ठ/कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, जूनियर असिस्टेंट, पंजीकरण क्लर्क व अन्य पद
शैक्षणिक योग्यताइंटरमीडिएट
आयु सीमा18 – 42 वर्ष
आवेदन शुरू की तिथि08 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटsssc.uk.gov.in

किन-किन पदों पर भर्ती होगी ?

इस भर्ती में “ग्रुप सी” के कुल 553 रिक्तियों की घोषण की गई हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें कनिष्ठ सहायक, पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल, कंप्यूटर सहायक समेत कई अन्य पद शामिल हैं।

पद का नामरिक्तियां
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग)420
पंजीकरण लिपिक55
सहायक खनिज पर्यवेक्षक22
सर्वे लेखपाल16
कनिष्ठ सहायक/सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर03
कंप्यूटर सहायक09
भू-अर्जन अमीन/भू-अर्जन निरीक्षक08
गृहमाता (समाज कल्याण विभाग)03
अहलमद एवं कैशियर02
वरिष्ठ/प्रवर सहायक01
टेलीफोन ऑपरेटर01
स्टोर कीपर01
अन्य पद/विभागीय जूनियर सहायक पद12
कुल पद553

हालांकि, यहां एक जरूरी सावधानी है। 553 पदों को 553 समान अवसर समझना सही नहीं होगा। प्रत्येक पद का पदनाम, विभाग, योग्यता, कंप्यूटर स्किल, आयु और वेतन स्तर अलग हो सकता है। आवेदन से पहले संबंधित पद की शर्तें जरूर पढ़ें।

ग्रुप सी पदों के लिए योग्यता क्या है ?

UKSSSC Group C Vacancy भर्ती में सभी पदों के लिए योग्यता समान नहीं है। इसलिए केवल 12वीं पास होना पर्याप्त मानकर आवेदन न करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी विस्तृत पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर जांचें।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • कुछ पदों में कंप्यूटर ज्ञान या हिंदी टाइपिंग दक्षता आवश्यक।
  • कंप्यूटर पर प्रति घंटे 4,000 केडीपीएच की हिंदी टाइपिंग गति।
  • तकनीकी/विशेष पदों के लिए संबंधित विषय या अतिरिक्त योग्यता लागू ।

सलाह : अगर आपने केवल 12वीं पास की है तो यह देखकर सीधे आवेदन न करें कि भर्ती “इंटर लेवल” की है। सबसे पहले जिस पद को चुन रहे हैं, उसका पोस्ट कोड, योग्यता और स्किल की जरूरत को नोटिफिकेशन में मिलाएं।

आयु सीमा कितनी है ?

इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग अलग लागू होगी। अधिसूचना अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 – 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना निर्धारित कटऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 42 वर्ष

आरक्षित एवं विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में निम्न छूट।

  • OBC/SC/ST (उत्तराखंड निवासी) : अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट,
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित : अधिकतम आयु में 05 वर्ष की छूट,
  • दिव्यांग : अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान।
  • पूर्व सैनिक : आयु में छूट राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी।
  • महत्वपूर्ण : OBC/SC/ST की यह आयु छूट उत्तराखंड के निवासी उम्मीदवारों के लिए लागू होगी।

टिप्स : आवेदन करते समय अपनी श्रेणी और आयु-छूट के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र को जरूर तैयार रखें। क्योंकि आयु में छूट का लाभ लेने के लिए संबंधित वैध प्रमाणपत्र जरूरी होगा। आवेदन से पहले अपने पद की आयु शर्त अवश्य जांचें।

आवेदन शुल्क कितना है ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹300/- रूपये
ईडब्लूएस/एससी/एसटी/दिव्यांग₹150/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

इंटर लेवल “ग्रुप सी” भर्ती 2026 में चयन कैसे होगा ?

उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार निर्धारित चरणों में होगा। सामान्य रूप से उम्मीदवारों को निम्न प्रक्रिया से गुजरना होगा।

  • लिखित परीक्षा : मुख्य चयन चरण होगा, जिसमें उम्मीदवारों के ज्ञान और विषयवार तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • स्किल/टाइपिंग टेस्ट : कंप्यूटर या टाइपिंग आधारित पदों के लिए आवश्यक हिन्दी टाइपिंग दक्षता जांची जा सकती है।
  • दस्तावेज सत्यापन : सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक, आयु, श्रेणी, कंप्यूटर प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच होगी।
  • अंतिम चयन : परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार चयन किया जाएगा।

UKSSSC Group C Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि31 अगस्त 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि08 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि12 – 14 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तिथि15 नवंबर 2026

आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें ?

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और मूल दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा। आवेदन के दौरान सामान्यतः इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)
  • EWS प्रमाणपत्र (लागू होने पर)
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwD)
  • उत्तराखंड अधिवास/स्थायी निवास प्रमाणपत्र
  • अन्य तकनीकी/अनुभव प्रमाणपत्र
  • आवेदन शुल्क भुगतान की सुविधा

फॉर्म भरने से पहले प्रत्येक दस्तावेज में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण आपस में जरूर मिला लें।

UKSSSC Group C Online Form 2026 : फॉर्म कैसे भरें ?

योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment & Notification सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें।
  • अब पात्रता मानदंड और आवश्यक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन पढ़कर योग्यता और अन्य शर्तों की जांच कर लें।

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान दें ?

आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि गलत जानकारी से आवेदन प्रभावित हो सकता है।

  • पद अनुसार पात्रता और आयु सीमा जांचें।
  • नाम व व्यक्तिगत जानकारी सही भरें।
  • फोटो व हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  • आवेदन शुल्क सही तरीके से जमा करें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म दोबारा जांचें।
  • आवेदन फॉर्म की रसीद सुरक्षित रखें।

ग्रुप सी पदों पर चयनित होने पर सैलरी कितनी मिलेगी ?

यूकेएसएसएससी इंटर लेवल भर्ती में वेतन पद के निर्धारित पे लेवल के अनुसार अलग-अलग है। चयनित अभ्यर्थियों को मूल वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते भी दिए जाते हैं।

  • कनिष्ठ सहायक/निबंधन लिपिक : पे लेवल-3 — ₹21,700–₹69,100
  • कंप्यूटर सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर : पे लेवल-4 — ₹25,500–₹81,100
  • टेलीफ़ोन ऑपरेटर/आशुलिपिक ग्रेड-1 : पे लेवल-5 — ₹29,200–₹92,300
  • अन्य “ग्रुप सी” पद : संबंधित पद के निर्धारित पे लेवल के अनुसार वेतन।

इंटर लेवल भर्ती के तहत “ग्रुप सी” पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा पात्रतानुसार महंगाई भत्ता, किराया भत्ता एवं अन्य सरकारी भत्ते मिल सकते हैं।

UKSSSC Group C Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *