Latest JobsNaukari

SSC JE Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 1748 पदों पर भर्ती; ऐसे करें आवेदन, पूरी प्रक्रिया जानें

Last Updated on 03/09/2026 3:50 PM by Prashant Shahi

SSC JE Vacancy 2026 : इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन 02 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर भर्ती की जाएगी

खास बात यह है कि ये ग्रुप ‘B’ नॉन गज़ेटेड, लेवल-6 के पद हैं, इसलिए यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एक मजबूत करियर ऑप्शन बनती है। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आयु सीमा संबंधित पद की पात्रता और विभाग की प्राथमिकता भी जांचनी होगी।

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग द्वारा अधिसूचना प्रकाशित करने के साथ आवेदन लिंक 02 सितंबर 2026 से सक्रिय कर दिया गया हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक पोर्टल से 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वही शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई हैं।

आयोग के अनुसार पेपर-I की परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 एवं पेपर-II की परीक्षा दिसंबर 2026 में संभावित है। ऐसे में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए यह केवल आवेदन का मौका ही नहीं बल्कि परीक्षा की तैयारी करने का समय भी है।

SSC JE Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती का नामएसएससी जेई भर्ती 2026
भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल पद1,748
पद का नामजूनियर इंजीनियर एवं वैज्ञानिक सहायक
शैक्षणिक योग्यताडिप्लोमा या इंजीनियरिंग
आयु सीमा18 – 30
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू की तिथि02 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

किन पदों पर भर्ती होगी ?

SSC JE Vacancy के माध्यम से मुख्य रूप से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, टेलीकॉम एवं वैज्ञानिक सहायक के पद शामिल हैं। आयोग द्वारा रिक्तियों का विस्तृत विवरण जल्द ही विभाग और श्रेणी के अनुसार घोषित किया जाएगा।

विभाग का नामपदों/स्ट्रीमरिक्तियाँ
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल
ब्रह्मपुत्र बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय)सिविल
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी)सिविल, मैकेनिकल
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी)सिविल, इलेक्ट्रिकल
केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस)सिविल, इलेक्ट्रिकल
डीजीक्यूए-नौसेनाइलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल
फरक्का बैराज परियोजना (एफबीपी)सिविल, इलेक्ट्रिकल
सैन्य अभियंता सेवाएँ (एमईएस)सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ)सिविल
प्रकाशस्तंभ एवं प्रकाशयान महानिदेशालय (डीजीएलएल)सिविल, इलेक्ट्रिकल
दूरसंचार विभाग (DoT)टेलीकॉम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)वैज्ञानिक सहायक
मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय (MoFAHD)सिविल
कुल1,748

कौन कर सकता है आवेदन ?

SSC JE में शैक्षणिक योग्यता पद एवं इंजीनियरिंग ब्रांच के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार ही पद का चयन करना होगा। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार प्रमुख योग्यता इस प्रकार है।

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा 03 वर्षीय डिप्लोमा।
    • कुछ विभागों में डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 02/03 वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य है।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या 03 वर्षीय डिप्लोमा।
    • कुछ पदों के लिए स्वीकार्य संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।
  • जूनियर इंजीनियर (मकैनिकल) : मान्यता प्राप्त संस्थान से मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या 03 वर्षीय डिप्लोमा।
    • कुछ पदों में डिप्लोमा के साथ संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का कार्य अनुभव भी जरूरी।
  • जेई (इलेक्ट्रिकल & मकैनिकल) : इलेक्ट्रिकल & मकैनिकल इंजीनियरिंग में बैच्लर डिग्री अथवा 03 वर्षीय डिप्लोमा।
    • विभिन्न विभागों में संबंधित क्षेत्र में 02 कार्य अनुभव की शर्त लागू।
  • जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) : संबंधित टेलीकॉम/इलेक्ट्रानिक्स/आईटी/कंप्युटर साइंस या अन्य में निर्धारित डिग्री।
  • वैज्ञानिक सहायक : इस पद के लिए फिज़िक्स के साथ विज्ञान में बैच्लर डिग्री अथवा निर्धारित कंप्युटर/इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्यूनिकेशन संबंधित डिग्री।

महत्वपूर्ण : अलग-अलग विभागों की योग्यता में अंतर होने के कारण आवेदन से पहले अपनी डिग्री/डिपॉल्म को संबंधित पद और विभागों की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से जरूर मिलाएं।

पद अनुसार आयु सीमा

SSC JE 2026 में आयु सीमा पद/विभाग के अनुसार 30 वर्ष या 32 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यार्थी अपने चुने हुए पद की अधिकतम आयु सीमा जरूर जांच लें।

पद/विभागअधिकतम आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर – अधिकांश पद30 वर्ष
जूनियर इंजीनियर – कुछ निर्धारित विभाग32 वर्ष
वैज्ञानिक सहायक, IMD30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट

  • SC/ST : 05 वर्ष की छूट।
  • OBC : 03 वर्ष की छूट।
  • PwBD : UR/EWS को 10 वर्ष, OBC को 13 वर्ष और SC/ST को 15 वर्ष तक छूट।
  • पूर्व सैनिक : निर्धारित परिस्थितियों में 03 वर्ष तथा SC/ST के लिए 8 वर्ष तक छूट।

ध्यान दें : अधिकतम उम्र में आयु छूट का लाभ लेने के लिए निर्धारित वैध प्रमाण-पत्र आवश्यक है।

SSC JE Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी की तिथि02 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू02 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक
फॉर्म सुधार की तिथि28 से 30 सितंबर 2026
पेपर-I परीक्षाअक्टूबर/नवंबर 2026 (संभावित)
पेपर-II परीक्षादिसंबर 2026 (संभावित)

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगकोई आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

जेई को कितनी मिलेगी सैलरी ?

विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा। हालांकि हाथ में मिलने वाली सैलरी केंद्र सरकार के नियमों, नियुक्ति के विभाग और लागू भत्तों के आधार पर अलग हो सकती है।

  • पे मैट्रिक्स लेवल : लेवल-6
  • बेसिक पे : ₹35,400 से शुरुआत
  • पे स्केल : ₹35,400 – ₹1,12,400
  • पद : ग्रुप ‘B’ नॉन गज़ेटेड
  • अन्य लाभ : विभिन्न भत्ते और सुविधाएं।

एसएससी जेई भर्ती में चयन कैसे होगा ?

एसएससी द्वारा उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को हर चरण में आयोग द्वारा निर्धारित क्वालीफाइंग पात्रता पूरा करना होगा।

  • पेपर-I : इसमें सामान्य ज्ञान & रिजनिंग, सामान्य जागरूकता और इंजीनियरिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। Paper-I में प्रदर्शन के आधार पर आगे Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • पेपर-II : इसमें उम्मीदवार द्वारा चुने गए इंजीनियरिंग विषय से संबंधित टेक्निकल प्रश्न होंगे। Paper-II का प्रदर्शन चयन और मेरिट के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : पेपर-II के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु, जाति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • अंतिम चयन : पात्रता, परीक्षा में प्रदर्शन और उपलब्ध रिक्ति के आधार पर अंतिम चयन/पोस्ट आवंटन किया जाएगा। कुछ पदों पर फिज़िकल/मेडिकल भी लागू हो सकती हैं।

महत्वपूर्ण : परीक्षा में शामिल होना या किसी चरण में क्वालीफाई करना अपने-आप नियुक्ति का अधिकार नहीं देता। अंतिम नियुक्ति पात्रता और संबंधित विभाग की आवश्यकताओं की पूर्ति पर निर्भर करेगी।

SSC JE 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न विवरण

पेपर -I परीक्षा पैटर्न

SSC JE 2026 का पेपर-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें विभिन्न विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य बुद्धि एवं रिजनिंग5050
सामान्य जागरूकता5050
सामान्य इंजीनियरिंग100100
कुल200200

परीक्षा की कुल अवधि 02 घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। पेपर-1 क्वालीफाइंग प्रकृति का है, इसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे पेपर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पेपर -II परीक्षा पैटर्न

पेपर-II सीबीटी मोड में आयोजित होगा। इसमें अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के दौरान अपनी योग्यता के अनुसार चुने गए इंजीनियरिंग विषय से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। Paper-II 300 अंकों का होगा और इसकी अवधि 02 घंटे की रहेगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य इंजीनियरिंग
(चुने गए संबंधित विषय)
100300
कुल100300

महत्वपूर्ण : Paper-II में वही इंजीनियरिंग विषय चुना जाएगा जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया था इसे बाद में बदलने की अनुमति होगी। Paper-II के नॉर्मलाइज्ड अंक का उपयोग फाइनल मेरिट और पद निर्धारण के लिए किया जाएगा।

SSC JE Vacancy 2026 : आवेदन फॉर्म कैसे भरें ?

SSC JE 2026 के लिए आवेदन SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक भरें।

  1. अभयर्थी सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर Apply सेक्शन में SSC JE 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. “नए उपयोगकर्ता व्यक्तिगत विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. OTR पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  6. अब अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित विभाग/पद का चयन करें।
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंतिम सबमिट से पहले फॉर्म में भरे गए सभी जानकारी दोबारा जांचें।
  9. भविष्य में संदर्भ के लिए फॉर्म का डाउनलोड करके प्रिंट निकल लें।

सलाह : आवेदन फॉर्म भरते समय या अन्य कोई भी तकनीकी समस्या होने पर आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 180 030 930 63 से संपर्क करें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी सही रखने के साथ SSC के निर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर तैयार रखना होगा।

  • मोबाइल नंबर & ईमेल
  • आधार कार्ड/वैध पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र, (यदि लागू है)
  • EWS प्रमाण-पत्र
  • PwBD प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है और किसे आवेदन करना चाहिए ?

यह SSC JE Vacancy उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो निजी क्षेत्र के बजाय इंजीनियरिंग योग्यता के आधार पर केंद्र सरकार में स्थिर करियर बनाना चाहते हैं। अच्छी सैलरी, ग्रुप-B पद, आगे बढ़ने के अवसर व सरकारी सेवा इसकी बड़ी वजह हैं।

हालांकि सिर्फ वैकंसी देखकर आवेदन करना सही फैसला नहीं होगा। यदि आपकी डिग्री या डिप्लोमा संबंधित विषय में है, आयु सीमा पूरी होती है और आल इंडिया पोस्टिंग तथा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार हैं, तभी आवेदन पर गंभीरता से विचार करें।

SSC JE Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *