ResultNaukari

SSC MTS Result 2026 : घोषित, ऐसे करें चेक, कुल 8071 अभ्यार्थी सफल, PET/PST के लिए चयन सूची और कटऑफ देखें

Last Updated on 04/08/2026 1:21 अपराह्न by Prashant Shahi

SSC MTS Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 04 से 20 फरवरी 2026 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 7948 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।

आयोग ने हवलदार पद के लिए PET/PST हेतु चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची PDF फॉर्मेट में जारी की है। जिसमें अभ्यर्थियों के रौल नंबर शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर चयन सूची में शामिल है, उन्हें अगले चरण के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

एसएससी एमटीएस/हवालदार रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित

कर्मचारी चयन आयोग ने 03 अगस्त 2026 को एमटीएस/हवालदार भर्ती परीक्षा के जारी परिणाम में कुल 8071 उम्मीदवारों को हवलदार (CBIC एवं CBN) पद के लिए PET/PST हेतु शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग द्वारा जारी सूचना अनुसार कुल 8,04,633 अभ्यार्थी इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने इसके साथ कैटेगरी एवं CCA वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के लिए PET/PST की तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश अलग से आधिकारिक नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की अधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखते रहें।

SSC MTS Result 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामएसएससी एमटीएस एवं हवालदार भर्ती परीक्षा 2026
आयोग का नामकर्मचारी चयन आयोग
कुल पद7948
परीक्षा तिथि04 फरवरी – 20 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि03 अगस्त 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार8071
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

SSC MTS Result 2026 : कैसे चेक करें ?

यदि आपने परीक्षा दी है तो रिजल्ट देखनें के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब SSC MTS Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर खुली रिजल्ट PDF फाइल को डाउनलोड करें।
  5. अब रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर या नाम को खोजें।
  6. यदि रोल नंबर मौजूद है तो आप शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं।
  7. रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट PDF में उपलब्ध जानकारी

  • अभ्यार्थी का रोल नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • माता/पिता का नाम
  • अभ्यार्थी की श्रेणी/वर्ग
  • पात्रता/चयन की स्थिति
  • कट-ऑफ अंक

परीक्षा में उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट

एसएससी एमटीएस एवं हवलदार परीक्षा 2026 के लिए कुल 36,19,834 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से लगभग 8,04,633 उम्मीदवार 04 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा रिजल्ट 03 अगस्त 2026 को घोषित किया गया हैं।

जिसमें हवलदार (CBIC वं CBN) पद के लिए कुल 8,071 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षा (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन सामान्यीकृत अंकों, कुल रिक्तियों एवं श्रेणीवार कटऑफ के आधार पर किया गया है।

रिजल्ट के साथ जारी हुई महत्वपूर्ण जानकारी

एसएससी ने SSC MTS Result 2026 के साथ कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं भी जारी की हैं, जिनकी जानकारी सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है। आयोग के अनुसार कुछ उम्मीदवारों के परिणाम प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कारणों से प्रभावित हुए हैं।

  • कुल 02 उम्मीदवारों का परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण फिलहाल रोक दिया गया है।
  • 727 उम्मीदवारों का परिणाम परीक्षा में अनियमितता पाए जाने के कारण प्रोसेस नहीं किया गया।
  • 169 उम्मीदवारों को आयोग द्वारा विभिन्न नियमों के उल्लंघन के कारण डिबार किया गया है।
  • इन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर अलग PDF के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

कटऑफ कैसे तय हुई ?

SSC ने हवलदार पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के Session-II के सामान्यीकृत अंकों के आधार पर किया है। कटऑफ का निर्धारण रिक्तियों की संख्या, उम्मीदवारों की मेरिट, CCA (क्षेत्र) व श्रेणीवार पदों की उपलब्धता तथा अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के समय दिए गए पोस्ट-कम-CCA वरीयता को ध्यान में रखकर किया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हवलदार (CBIC/CBN) पद के लिए CCA (क्षेत्र) और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ अंक जारी किए हैं। नीचे आधिकारिक PDF के आधार पर श्रेणीवार कटऑफ अंकों की न्यूनतम से अधिकतम रेंज दी गई है।

श्रेणीकटऑफ अंक
सामान्य (UR)107.98 – 142.36
ईडब्लूएस103.61 – 137.72
अन्य पिछड़ा वर्ग104.56 – 143.53
अनुसूचित जाति98.26 – 134.63
अनुसूचित जनजाति88.78 – 135.67
पूर्व सैनिक50.87 – 82.87
दिव्यांग (OH)82.99 – 105.85
दिव्यांग (HH)62.99 – 85.96
अन्य अभ्यार्थी41.47 – 64.96

रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा ?

SSC MTS Result 2026 जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा आयोजित किए जाएंगे। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही इस चरण में शामिल होंगे। PET/PST में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद आयोग सभी चरणों में सफल हुए उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा और चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवार आगे की अपडेट के लिए SSC की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

SSC MTS Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक कटऑफयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *