UPSSSC ASO Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी निर्देश, देखें पूरी डिटेल

Last Updated on 23/07/2026 3:34 अपराह्न by Prashant Shahi

UPSSSC ASO Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2026 मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन विवरण की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती 929 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यदि आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो बिना देरी किए इसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही मिलेगा।

UPSSSC ASO Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम सहायक सांख्यिकी अधिकारी
कुल पद929
एडमिट कार्ड जारी22 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि26 जुलाई 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
परीक्षा मोडऑफलाइन (लिखित परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC ASO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ASO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. Capcha कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • श्रेणी (Category)
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

26 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा

(यूपीएसएसएससी आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार UPSSSC ASO मुख्य परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऐड्मिट कार्ड में दर्ज रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है ?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाने होंगे —

  • UPSSSC ASO Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि एडमिट कार्ड में निर्देश दिया गया हो)
  • आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेज (यदि लागू हो)

बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का पालन करना चाहिए—

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देश पहले से ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए, निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले ही देख लें, ताकि समय पर पहुंच सकें।
  • ओएमआर शीट या उत्तर पुस्तिका भरते समय सभी विवरण ध्यान से दर्ज करें।
  • घबराने नहीं, शांत रहें, समय का प्रबंधन करें और सभी प्रश्नों को हल करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आ रही है समस्या ?

यदि वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है या लॉगिन में परेशानी आ रही है, तो—

  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।
  • सही रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
  • आवश्यकता होने पर आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

अभ्यर्थियों के लिए अंतिम सलाह

परीक्षा से पहले किसी नए विषय की शुरुआत करने के बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करें। पर्याप्त नींद लें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। सकारात्मक सोच बनाए रखें, घबराहट से बचें एवं प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय प्रबंधन के साथ उत्तर दें।

UPSSSC ASO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 124