Answer KeyNaukari

RRB ALP Answer Key 2026 : सीबीटी 02 परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अंक गणना, आपत्ति तिथि और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 06/08/2026 5:01 अपराह्न by Prashant Shahi

RRB ALP Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने को सहायक लोको पायलट CBT 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की प्रकाशित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 28 जुलाई 2026 को आयोजित सीबीटी 02 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पंजीकरण नंबर एवं जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करके अपनी आंसर की, रिस्पांस शीट व प्रश्न पत्र देख सकते हैं।

यह उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसके माध्यम से वे अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो निर्धारित समयसीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी उपलब्ध कराया गया है।

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी 2026 : हुआ जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आज 05 अगस्त 2026 को RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026 के साथ उम्मीदवारों के लिए रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे वे प्रत्येक प्रश्न के लिए अपने चुने गए उत्तर और बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक उत्तर का विस्तृत मिलान कर सकते हैं।

यह प्रोविजनल आंसर की है, इसलिए यदि किसी भी अभ्यर्थी को उतर कुंजी में किसी प्रश्न, विकल्प/उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह आपत्ति विंडो के दौरान 11 अगस्त 2026 तक उतर के समर्थन में आवश्यक प्रमाणों के साथ ऑनलाइन चैलेंज दर्ज कर सकता है।

RRB ALP Answer Key 2026 : जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नामसहायक लोको पायलॉट
कुल पद10970
परीक्षा तिथि28 जुलाई 2026
आंसर-की जारी05 अगस्त 2026
आप्ति दर्ज करने की तिथि05 – 11 अगस्त 2026 तक
आप्ति मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब RRB ALP Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. अब सिक्योरिटी वेरिफिकेशन प्रक्रिया को ठीक से पूरा करें।
  5. आपकी आंसर की, रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर देखें।
  6. उत्तरों का मिलान करें और PDF को डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड की गई कॉपी सुरक्षित रखें।

रिस्पांस शीट में क्या-क्या विवरण मिलेगा ?

आपकी रिस्पांस शीट में निम्नलिखित जानकारी शामिल होंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट
  • Question ID
  • चुना गया उत्तर
  • आधिकारिक उत्तर
  • Question Paper

इन सभी विवरणों का ध्यानपूर्वक मिलान करना चाहिए ताकि किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में समय रहते आपत्ति दर्ज की जा सके।

संभावित स्कोर कैसे निकालें ?

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर आसानी से निकाल सकते हैं।

  • प्रत्येक सही उत्तर के अंक जोड़ें।
  • गलत उत्तर होने पर आधिकारिक नेगेटिव मार्किंग नियम लागू करें।
  • बिना प्रयास किए गए प्रश्नों को अलग रखें।
  • प्राप्त कुल अंक की तुलना पिछले वर्षों के संभावित Cut Off से करें।
  • इससे चयन की संभावना का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा सकता है।

हालांकि यह केवल अनुमानित स्कोर होगा। अंतिम स्कोर फाइनल आंसर की और आरआरबी द्वारा जारी रिजल्ट के आधार पर तय होगा।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवार ऑनलाइन आप्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक RRB पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • होमपेज पर दिए “आपत्ति/चैलेंज उत्तर कुंजी” लिंक को खोलें।
  • आंसर की/रिस्पांस शीट में संबंधित प्रश्न का चयन करें।
  • अब सही उत्तर के समर्थन में वैध प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • सभी विवरण जांचकर आपत्ति आवेदन को सबमिट करें।
  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।

आरआरबी केवल उतर के समर्थन में दिए प्रमाण आधारित आपत्तियों पर ही विचार करेगा।

उत्तर कुंजी के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद पहले आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात फाइनल आंसर की प्रकाशित होगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर CBT 2 रिजल्ट और कटऑफ जारी किए जाएंगे।

CBT 02 में सफल घोषित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे। अभ्यार्थी रिजल्ट अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • आंसर की जारी होते ही अपने उत्तरों का मिलान अवश्य करें।
  • यदि किसी प्रश्न पर संदेह हो तो निर्धारित समय के भीतर आप्ति दर्ज करें।
  • किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
  • रिजल्ट आने तक अपना लॉगिन विवरण/डिटेल्स को सुरक्षित रखें।
  • नियमित रूप से RRB की वेबसाइट पर नए अपडेट को देखते रहें।
  • किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर निर्णय न लें।

RRB ALP Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाईटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *