Last Updated on 25/07/2026 9:54 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
AIIMS NORCET Vacancy 2026 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 2218 नर्सिंग ऑफिसर (Group-B) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगी।
इस भर्ती में देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों और भाग लेने वाले अस्पतालों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए यह वर्ष 2026 की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक मानी जा रही है।
AIIMS NORCET Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | AIIMS, नई दिल्ली |
| परीक्षा का नाम | Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-11 |
| पद का नाम | Nursing Officer |
| कुल पद | 2218 |
| आवेदन प्रारंभ | 24 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | Stage-I CBT + Stage-II CBT |
AIIMS NORCET 11 Notification 2026 : अधिसूचना
AIIMS द्वारा जारी NORCET 11 भर्ती देशभर के नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इस भर्ती के तहत कुल 2218 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न AIIMS संस्थानों में Nursing Officer के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
NORCET यानी Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे AIIMS New Delhi आयोजित करता है। इसमें सफल उम्मीदवारों को विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है—
- B.Sc Nursing
- B.Sc (Hons.) Nursing
- Post Basic B.Sc Nursing
- या GNM (General Nursing & Midwifery)
साथ ही भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) अथवा राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण आवश्यक है। GNM डिप्लोमा अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित अनुभव की शर्त लागू हो सकती है। कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 13 अगस्त 2026 के अनुसार—
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी | ₹3000/- रुपये |
| ईडब्लूएस/अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति | ₹2400/- रुपये |
| दिव्यांग अभ्यार्थी | नि:शुल्क |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
चयन प्रक्रिया
AIIMS NORCET 11 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- Stage-I (Prelims CBT) : यह प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को Stage-II के लिए शॉर्टलिस्ट करना है। इस चरण के अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किए जाते।
- Stage-II (Main CBT) : यह मुख्य परीक्षा होती है, जिसमें नर्सिंग विषय, सामान्य ज्ञान एवं संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
- दस्तावेज सत्यापन : मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन, आयु, श्रेणी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है।
- चिकित्सा परीक्षण : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवार का मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह Nursing Officer पद के लिए चिकित्सकीय रूप से योग्य है।
- अंतिम चयन : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति संबंधित AIIMS/भाग लेने वाले संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार दी जाती है।
वेतनमान
AIIMS NORCET 11 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत Pay Matrix Level-7 के तहत प्री-रिवाइज्ड पे बैंड ₹9,300–34,800 तथा ग्रेड पे ₹4,600 के समकक्ष वेतन प्रदान किया जाएगा। बेसिक सैलरी के अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा, जिससे कुल मासिक आय काफी बेहतर हो जाती है।
- पे लेवल : Level-7 (7th CPC)
- प्रारंभिक बेसिक वेतन : ₹9,300–34,800 प्रति माह
- महंगाई भत्ता (DA) : नियमानुसार देय
- मकान किराया भत्ता (HRA) : पोस्टिंग स्थान के अनुसार
- यात्रा भत्ता (TA) : लागू नियमों के अनुसार
- अन्य सुविधाएं : मेडिकल, पेंशन, लीव बेनिफिट्स एवं अन्य सरकारी सुविधाएं।
AIIMS NORCET Vacancy 2026 : फॉर्म कैसे भरें ?
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न चरणों का पालन करें—
- AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
- NORCET-11 Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- व्यक्तिगत जानकारी से New Registration करें।
- ab मोबाइल नंबर एवं ईमेल सत्यापित करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
- निर्धारित फॉर्मैट में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को Final Submit कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन से पहले अभ्यार्थी निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें ।
- आधार कार्ड
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
- Nursing Degree/Diploma
- Nursing Council Registration Certificate
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS/PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- केवल सही एवं वैध जानकारी दर्ज करें।
- सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी एक बार अवश्य जांच लें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म एवं फीस रसीद सुरक्षित रखें।
किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे बेहतर है ?
यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो—
- AIIMS में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
- Nursing Officer बनना चाहते हैं।
- B.Sc Nursing या Post Basic Nursing कर चुके हैं।
- GNM के साथ आवश्यक अनुभव रखते हैं।
- केंद्र सरकार के अंतर्गत स्थायी नौकरी की तलाश में हैं।
क्यों खास है AIIMS NORCET 11 ?
AIIMS में Nursing Officer की नौकरी न केवल आकर्षक वेतन प्रदान करती है बल्कि स्थायी सरकारी सेवा, प्रमोशन के अवसर, मेडिकल सुविधाएं, पेंशन लाभ (लागू नियमों के अनुसार) और पूरे देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में कार्य करने का अवसर भी देती है। यही कारण है कि हर वर्ष लाखों उम्मीदवार NORCET परीक्षा में भाग लेते हैं।
AIIMS NORCET Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
