UPSC CAPF AC Answer Key 2026 : जारी, प्रोविजनल उत्तर कुंजी अभी करें डाउनलोड, जानें अनुमानित स्कोर और आपत्ति प्रक्रिया

Last Updated on 23/07/2026 6:11 अपराह्न by Prashant Shahi

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CAPF AC Answer Key 2026 प्रकाशित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से पेपर 1 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 349 असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इससे परिणाम जारी होने से पहले अपनी प्रदर्शन स्थिति का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है। UPSC द्वारा जारी की गई प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और फिर लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

UPSC CAPF AC Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षाUPSC CAPF AC Examination 2026
भर्ती संस्थासंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पदअसिस्टेंट कमांडेंट (AC)
कुल रिक्तियां349
परीक्षा तिथि19 जुलाई 2026
Answer Key22 जुलाई 2026 को जारी
उत्तर कुंजीProvisional
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC CAPF AC Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपने CAPF AC परीक्षा दी है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Examinations सेक्शन को खोलें।
  3. UPSC CAPF AC Provisional Answer Key 2026 लिंक क्लिक करें।
  4. आपके स्क्रीन पर Paper 1 की Answer Key PDF खुल जाएगी।
  5. अब उतर कुंजी PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्नों का मिलान करें।
  6. भविष्य के लिए PDF की एक कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

उत्तर कुंजी से संभावित स्कोर कैसे निकालें ?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक आसानी से निकाल सकते हैं।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.66 अंक (एक-तिहाई) की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उन पर कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा।

सभी सही उत्तरों के अंक जोड़ने के बाद गलत उत्तरों की नेगेटिव मार्किंग घटाकर संभावित स्कोर का अनुमान लगाया जा सकता है।

अगर आंसर की में गलती मिले तो क्या करें ?

UPSC पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करता है ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो आयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करता है। वैध आपत्तियों पर विचार करने के बाद आवश्यक संशोधन किए जाते हैं, व फिर फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

UPSC CAPF AC Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थी को आपत्ति है, तो वे UPSC द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रमाणों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CAPF AC Answer Key 2026 से संबंधित आपत्ति (Objection) लिंक खोलें।
  • अपने लॉगिन विवरण या आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका प्रश्न नंबर और सही उत्तर का विकल्प चुनें।
  • अपने दावे के समर्थन में प्रमाण या संदर्भ (यदि मांगा जाए) अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आपत्ति दर्ज होने की रसीद या पुष्टि पेज डाउनलोड/प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
  • अंतिम तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

आंसर की जारी होने के बाद आगे क्या होगा ?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आयोग उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करेगा। इसके बाद Final Answer Key और लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PST, PET, मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर Final Merit List तैयार की जाएगी।

UPSC CAPF AC Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 126