Last Updated on 25/07/2026 8:38 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
SBI CBO Result 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18 के तहत आयोजित सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न बैंकिंग सर्किलों में 2273 सीबीओ पदों की घोषणा की गई थी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू एवं स्थानीय भाषा दक्षता सत्यापन चरण शामिल रहे।
अंतिम मेरिट सूची सभी निर्धारित चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और बैंक द्वारा तय चयन मानकों के आधार पर जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर फाइनल रिजल्ट PDF में शामिल है, उन्हें अब नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग प्रक्रिया से संबंधित अगली सूचना SBI द्वारा अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
लेटेस्ट अपडेट : एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2026
भारतीय स्टेट बैंक ने 24 जुलाई 2026 को सर्किल-आधारित अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम घोषित किया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया हैं, जिनमें 13 जुलाई 2026 को आयोजित इंटरव्यू में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के रौलनंबर शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 1930 अभ्यार्थी चयनित हुए हैं। अब चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट, नियुक्ति पत्र और संबंधित सर्किल में जॉइनिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
SBI CBO Result 2026 : मुख्य जानकारी
| भर्ती संस्था | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |
| विज्ञापन संख्या | CRPD/CBO/2025-26/18 |
| पद का नाम | सर्किल-आधारित अधिकारी |
| कुल पद | 2273 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (PDF) |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| चयनित अभ्यार्थी | 1930 (लगभग) |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI CBO Final Result 2026 कैसे चेक करें ?
यदि आपने SBI CBO भर्ती परीक्षा में भाग लिया था तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध “Careers” सेक्शन खोलें।
- अब “Recruitment Results” पर क्लिक करें।
- Recruitment of CBO (CRPD/CBO/2025-26/03) लिंक चुनें।
- अब अपना Final Result PDF डाउनलोड करें।
- PDF में Ctrl + F का उपयोग कर अपना Roll Number खोजें।
- यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आपका चयन हो चुका है।
फाइनल रिजल्ट में क्या जानकारी मिलेगी ?
SBI द्वारा जारी Final Result PDF में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण उपलब्ध रहते हैं—
- चयनित उम्मीदवारों के रौलनंबर
- भर्ती का विज्ञापन संख्या
- चयन संबंधी आवश्यक निर्देश
- आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
ध्यान रखें कि Final Result PDF में व्यक्तिगत अंक शामिल नहीं होते। यदि बैंक अलग से Marks या Score उपलब्ध कराता है, तो उम्मीदवार उसे बाद में आधिकारिक पोर्टल से देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसे हुई ?
SBI CBO भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। अंत में सभी चरणों के प्रदर्शन, पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार करके घोषित की गई हैं।
- लिखित परीक्षा
- स्क्रीनिंग
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस
अंतिम रूप से चयन के बाद अभ्यर्थियों को संबंधित सर्किल में नियुक्ति की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा ?
SBI CBO Final Result 2026 में चयनित उम्मीदवारों को अब बैंक द्वारा जारी आगामी निर्देशों का पालन करना होगा। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
संभावित अगले चरण :
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल फिटनेस
- नियुक्ति पत्र जारी होना
- जॉइनिंग प्रक्रिया की सूचना
- संबंधित सर्किल में पोस्टिंग
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना ईमेल, मोबाइल नंबर और SBI Careers वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।
यदि नाम फाइनल रिजल्ट में नहीं है, तो क्या करें ?
यदि आपका रोल नंबर Final Result PDF में नहीं मिला है, तो इसका अर्थ है कि इस भर्ती प्रक्रिया में आपका अंतिम चयन नहीं हुआ है।
ऐसे उम्मीदवारों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि SBI हर वर्ष विभिन्न पदों पर नई भर्तियां जारी करता है। IBPS PO, SBI PO, SBI Clerk, RRB PO तथा अन्य बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी जारी रखना बेहतर विकल्प होगा।
जरूरी सलाह
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही Result PDF डाउनलोड करें।
- किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें।
- नियुक्ति पत्र मिलने तक सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
- रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर हमेशा सक्रिय रखें।
- किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या नौकरी दिलाने के दावे पर भरोसा न करें।
- भविष्य के लिए Result PDF और दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
SBI CBO Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट PDF डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
