UPSC CMS Result 2026 : घोषित, इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यार्थी करें ये जरूरी काम, जानें पूरी अपडेट
Last Updated on 02/09/2026 8:49 AM by Prashant Shahi
UPSC CMS Result 2026 : संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 02 अगस्त 2026 को आयोजित CMS लिखित परीक्षा में भाग लिया था वे अब यह पता कर सकते हैं कि उन्होंने अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है या नहीं।
रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों के लिए केवल चयन स्थिति ही जानना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आगे की प्रक्रिया पर ध्यान देना भी जरूरी होगा। यहां आपको CMS Result लिंक, रिजल्ट चेक करने का तरीका एवं अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सब एक जगह मिलेगी।
यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित
यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (CMS) का रिजल्ट 01 सितंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। UPSC द्वारा रिजल्ट को रौल नंबर और नाम अनुसार दोनों प्रारूपों में उपलब्ध कराया गया है। इससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार रोल नंबर या नाम के जरिए परिणाम की जांच कर सकते हैं। खासकर जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर चयनित सूची में शामिल है, उन्हें आगे पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
UPSC CMS Result 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 |
| आयोजित करने वाली संस्था | संघ लोक सेवा आयोग |
| कुल पद | 1,358 |
| परीक्षा की तिथि | 02 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 01 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट माध्यम | ऑनलाइन |
| उम्मीदवारों की स्थिति | प्रोविजनल |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC CMS Result 2026 : डाउनलोड लिंक
यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा 2026 का रिजल्ट 01 सितंबर 2026 को पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अपना रौल नंबर और नाम अनुसार रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
👉 यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट 2026 : यहाँ डाउनलोड करें
नोट : Result PDF डाउनलोड करने के बाद अभ्यार्थी रौल नंबर और नाम सर्च करके अपनी चयन स्थिति को चेक करें।
UPSC CMS Result PDF में क्या जारी किया गया है ?
इस बार उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी नें रिजल्ट को दो तरीके से उपलब्ध कराया है। पहला रौल नंबर वाइज और दूसरा नाम वाइज। इससे अभ्यार्थी अपने रौल नंबर या नाम के माध्यम से यह पता कर सकते हैं कि वे इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं।
Result PDF में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची दी गई है। उम्मीदवारों को केवल अपना नाम या रौल नंबर देखकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बल्कि रिजल्ट नोटिस में दिए गए आगे के निर्देश भी ध्यान से पढ़ने चाहिए।
UPSC CMS Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में “Results” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Examination Written Results” पेज पर जाएं।
- सूची में UPSC CMS Examination 2026 से जुडी लिंक खोजें।
- इसके सामने दिए गए पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके स्क्रीन पर खुली Result PDF को डाउनलोड करें।
- PDF में Ctrl+F/Search विकल्प से अपना रौल नंबर/नाम खोजें।
- रौल नंबर मिलने पर अपनी चयन स्थिति की पुष्टि कर PDF सुरक्षित रखें।
आधिकारिक UPSC परीक्षा पेज पर दोनों रिजल्ट PDF के डाउनलोड लिंक उपलब्ध हैं।
UPSC CMS Result के बाद आगे क्या होगा ?
रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को अब पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आयोग द्वारा आगे की सूचना और ई–समन लेटर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अपनी शैक्षणिक योग्यता व आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
साथ ही उन्हें अपनी समुदाय और जहां लागू हो वहां दिव्यंगता आदि से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इस बीच अभ्यार्थी सभी जरूरी मूल प्रमाणपत्र तैयार रखें और अपनी इंटरव्यू की तैयारी शुरू करें।
साफे अभ्यर्थियों को 15 दिन के अंदर करना होगा ये जरूरी काम
UPSC CMS Result 2026 के साथ जारी प्रेस नोट के अनुसार पर्सनालिटी टेस्ट के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के दौरान upsc.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी योग्यता की जानकारी अपडेट, संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड एवं मांगे गए विवरण दर्ज करके अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यदि अभ्यार्थी यह प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी नहीं करता है तो उसे आगे की प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को कौन-कौन सी जानकारी अपडेट करनी होगी ?
UPSC CMS Written Result में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान अपनी पात्रता और व्यक्तिगत विवरण से संबंधित आवश्यक जानकारी अपडेट करनी होगी। मुख्य रूप से :
- शैक्षणिक योग्यता की जानकारी
- क्वालीफाइंग परीक्षा पास करने का प्रमाण
- पत्राचार का पता & स्थायी पता
- उच्च शैक्षणिक योग्यता
- उपलब्धियां (Achievements)
- रोजगार/नौकरी से संबंधित जानकारी
- कार्य अनुभव (यदि लागू हो)
- वैवाहिक स्थिति
- PwBD से संबंधित जानकारी (यदि लागू हो)
- माता-पिता से संबंधित विवरण
- पहले दी गई परीक्षाओं की जानकारी
- OBC/EWS से संबंधित दस्तावेज, जहां लागू हों
- अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र और घोषणाएं
महत्वपूर्ण : सभी विवरण भरने के बाद अभ्यर्थी को जानकारी अच्छी तरह जांच करके अंतिम सबमिट करना जरूरी है।
अभ्यर्थी कौन-से दस्तावेज तैयार रखें ?
इंटरव्यू की प्रक्रिया से पहले अभ्यार्थी अपने मूल प्रमाण-पत्र तैयार रखें। विशेष रूप से ये दस्तावेज उपयोगी रहेंगे :
- MBBS/शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
- जन्म तिथि/आयु का प्रमाण
- 10वीं/मैट्रिक प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
- EWS/OBC संबंधित दस्तावेज, जहां लागू हो
- PwBD प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
- अनुभव/सेवा प्रमाण-पत्र
- अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र
सलाह : यदि कोई अभ्यार्थी आवश्यक मूल दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचता है तो उसे इंटरव्यू बोर्ड के सामने उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें..
SBI PO Prelims Result 2026 : घोषित, अभी करें अपना रौल नंबर चेक, यहाँ से देखें आगे क्या होगा ?
UPSC CMS Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
UPSC CMS Result 2026 : FAQs
Q1. UPSC CMS Result 2026 कैसे डाउनलोड करें ?
उत्तर : अभ्यर्थी UPSC की ऑफिसियल पोर्टल पर जाकर रॉल नंबर वाइज़ रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. UPSC CMS Result में सफल होने के बाद क्या होगा ?
उत्तर : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए UPSC द्वारा अलग से सूचना जारी किया जाएगा।
Q3. CMS Result PDF में रौल नंबर/नाम नहीं मिलने पर क्या करें ?
उत्तर : यदि Result PDF में आपका रौल नंबर नहीं मिलता है, तो अगली प्रक्रिया के लिए आपका चयन नहीं हुआ हैं ।
Q5. UPSC CMS Result के बाद 15 दिनों में क्या करना होगा ?
उत्तर : सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में पोर्टल पर लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी ।
